Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

वेज स्प्रिंग रोल

वेज स्प्रिंग रोल

Serve with ❤ By Rohit sharma




वेज स्प्रिंग रोल एक बेहद मशहूर चाइनीज रेसिपी है। इसमें स्टफिंग के तौर पर ताजी सब्जियां डाली जाती हैं जिस वजह से यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही बेहद हेल्थी भी है। यह बेहद आसान रेसिपी है और इसे रेड चिली सॉस के साथ गर्मा गर्म सर्व किया जाता है तो इसका टेस्ट और बढ़ जाता है।

वेज स्प्रिंग रोल की सामग्री

  • मैदा 4 कटोरी 
  • कॉर्न फ्लार 1 कटोरी 
  • पानी डेढ़ कप
  • नमक स्वाद अनुसार चुटकी
  • एक बड़ा  प्याज (स्लाइस किया हुआ)
  • एक हरी शिमला मिर्च (स्लाइस किया हुआ)
  • एक  छोटी गाजर (स्लाइस किया हुआ)
  • छोटी पत्ता गोभी (स्लाइस किया हुआ)
  • सोया सॉस 3  चम्मच
  • अदरक 1 ग्राम (घिसी हुई)
  • नमक स्वाद अनुसार  चुटकी
  • काली मिर्च पाउडर 2 चुटकी
  • तेल 2 चम्मच
  • धनिया पत्ता मुट्ठी भर


वेज स्प्रिंग रोल बनाने की वि​धि


Part 1


Step 1

सबसे पहले स्प्रिंग रोल रैपर बनाना है। इसके लिए एक बड़े बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लार, पानी और नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे। ध्यान रखें कि मैदा से बने इस मिश्रण की अनुकूलता गाढ़ी नहीं बल्कि थोड़ी पतली होनी चाहिए।

Step 2 

एक नॉन स्टिक पैन \ तवा  लें और उसमें थोड़ा तेल लगाकर उसे ग्रीज कर दें।

Step 3

पैन\तवे  को मध्यम आंच पर गर्म करें। जब पैन गर्म हो जाए तो इसमें एक कल्छी भरकर मैदे का मिश्रण डालें और पैन को घुमाते हुए पतला पैनकेक यानी चिल्ला बना लें।

Step 4

इसे मध्यम आंच पर तब तक पकने दें जब तक किनारे खुद न निकलने लगें। जब चिल्ला किनारे छोड़ने लगे तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। इसे दूसरी तरफ से पकाने की जरूरत नहीं है।

 Step 5

बचे हुए मैदे के मिश्रण से भी इसी तरह के रैपर्स बना लें और तैयार रैपर्स को थोड़ा-थोड़ा आटा छिड़कर एक के ऊपर एक रखते जाएं। ध्यान रखें कि चिल्ला का पका हुआ साइड ऊपर हो।

 Part 2



Step 1

अब एक कढ़ाई लें और उसमें एक चम्मच तेल डालकर तेज आंच पर गर्म करें।


 Step 2 

अब इसमें सभी सब्जियों को डालें और सब्जियों को हल्का फ्राई करें। सब्जी को पूरा गलाना नहीं बल्कि थोड़ा क्रंची रहने देना है।

 Step 3 

आखिर में नमक, सोया सॉस, काली मिर्च डालें और मिक्स करें। सब्जियों के मिश्रण को सूखने के लिए रख दें।

 Step 4 

कढ़ाई को गैस से हटा लें और मिक्सचर को प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।

 Step 5 

अब स्प्रिंग रोल रैपर्स को समतल सतह पर रखें और उसका बिना पका हुआ साइड ऊपर रखें। रैपर्स के किनारों पर मैदे का पेस्ट लगा दें।

 Step 6 

1 1 /2  चम्मच सब्जियों के मिक्सचर को रैपर के बीच में रखें और इसे दोनों तरफ से रोल करें। ध्यान रखें कि रैपर के किनारे मैदे के पेस्ट से अच्छी तरह से सील होने चाहिए ताकि जब इसे डीप फ्राई किया जाए तो वह फटे नहीं।

 Step 7 

सभी स्प्रिंग रोल्स के लिए यही प्रक्रिया अपनाएं और इन्हें अलग रख लें। अब एक और भारी तले के पैन या पॉट को गर्म करें और उसमें डीप फ्राई करने के लिए तेल डालें।

 Step 8

स्प्रिंग रोल्स को सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें। स्प्रिंग रोल्स को तेल से निकालकर सर्विंग प्लेट में रखें। इसे चिली सॉस या केचप के साथ गर्मा गर्म सर्व करे


अगर आपको रोल पसंद आये तो कृपया टिप्पणी के साथ आपके प्रयास के चित्र भी भेजें ,और हमे नये नये व्यंजनो का सुझाव दिजीये ।
यदि आप भी अपना योगदान करना चाहते है तो हमसे सम्पर्क करे और अपनी रेसिपी अपने नाम और फोटो के साथ हमे भेजे।


,

,

,
Reactions

Post a Comment

0 Comments